Gaiety

EVENTS:-
World TB Day Awareness Program in Shimla by Indira Gandhi Medical College :- Annual function of Desho Ra Raja Dom Guthania Student Association :- Annual Function :- Annual function of rohru chirgaon dodra kawar student association :- Book fair by book chor (lock the box) :-

ACCOUNT

CALENDAR

BOOKING

जिला भाषा अधिकारी शिमला द्वारा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

जिला भाषा अधिकारी शिमला द्वारा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

When

September 3, 2024    
10:00 am - 6:00 pm

Where

Old Gothic Theater
Old Gothic Theater-Gaiety Heritage Cultural Complex Shimla, Shimla

Event Type

दिनांकः 03 सितम्बर, 2024 को गेयटी थिएटर शिमला में जिला भाषा अधिकारी शिमला द्वारा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शिमला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, आयोजन में लेखन, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

हिन्दी पखवाड़ा, राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक समारोह है।  यह हर साल 1 सितंबर से 15 सितंबर या 14 सितंबर से 28 सितंबर के बीच मनाया जाता है।  14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिन्दी पखवाड़े के दौरान कई तरह के आयोजन किए जाते हैं, जैसे : प्रतियोगिताएं, व्याख्यान, पुरस्कार वितरण समारोह।

हिन्दी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर, 1949 को मिला था। संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में इसका उल्लेख है। भारत में ज़्यादातर हिन्दी बोली जाती थी, इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का फ़ैसला लिया गया था।

हिन्दी पखवाड़ा

भारत सरकार की राजभाषा नीति/नियमों के अनुसरण में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वर्ष भर कई समारोहों का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को ‘हिन्दी दिवस’ मनाया जाता है और 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जाता है। इस सिलसिले में अण्डमान तथा निकोबार प्रशासन के राजभाषा विभाग द्वारा द्वीपसमूह में 15 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु हिन्दी में टिप्पण एवं आलेखन और कर्मचारियों के लिए टंकण प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती है। इसके साथ ही साथ विद्यार्थियों में भी राजभाषा हिन्दी के प्रति अभिरूची उत्पन्न करने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती है। हिन्दी भाषा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने वाले इन द्वीपों के विद्यार्थियों को भी सम्मिलित करने और उनके बीच राजभाषा हिन्दी की सरलता और सुबोधता की जानकारी देने और इस दिशा में उन्हें प्रेरित करने के लिए द्वीपों के तमिल, बंगला और तेलुगु माध्यम के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त सभी माध्यमिक और वरिष्ठि माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए वाकपटुता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा मुख्यालय क्षेत्र के महविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता पाठ आयोजित किया जाता है। हिन्दी पखवाड़ा के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी काफी उत्साह से भाग लेते हैं। प्रशासन के सभी विभागों द्वारा भी अपने- अपने कार्यालयों में हिन्दी पखवाड़ा मनाए जाने के सिलसिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और कर्मचारियों को हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसके लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है। राजभाषा विभाग द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य रूप से किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित होते हैं। राजभाषा हिन्दी में सबसे अधिक कार्य करने वाले प्रशासन के विभिन्न विभागों और सचिवालय के अनुभागों के विजेताओं को भी इसी समारोह के दौरान राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया जाता है।

Scroll to Top