📢 सूचना
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं। यह निर्णय प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है तथा आपके सहयोग के लिए आभारी हैं। पुनर्निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी शीघ्र प्रदान की जाएगी।
📢
हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में जिला भाषा अधिकारी, शिमला द्वारा दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को गेयटी थिएटर, ओल्ड हॉल, शिमला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इन प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं का विवरण इस प्रकार है:
-
भाषण एवं निबंध लेखन ✍️
-
कविता पाठ 🎤
-
वाद–विवाद प्रतियोगिता 🎙️
-
हिन्दी सुलेख ✒️
⏰ समय : प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
📍 स्थान : गेयटी थिएटर, ओल्ड हॉल, शिमला
सभी विद्यार्थियों से आग्रह है कि वे इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लें और हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दें।